बौंसी: राजस्थानी होटल के पास से बैटरी चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Bausi, Banka | Nov 3, 2024 बौंसी-दुमका मुख्य मार्ग स्थित राजस्थानी होटल के पास शनिवार रात करीब 9 बजे खड़ी ट्रक ट्रॉली में लगे दो बैटरी को चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया था। बौंसी पुलिस के द्वारा छापेमारी कर दो चोरों को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान बाराहाट के काजीगढ़ निवासी दीपक कुमार तांती एवं बाराहाट बाजार निवासी भीम साह के रूप में हुई है।