बौंसी: जमीन विवाद के निपटारे के लिए बौसी और बंधुआ कुरावा थाने में जनता दरबार आयोजित
Bausi, Banka | Nov 2, 2024 जमीन विवाद निपटारे को लेकर शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे बौसी एवं बंधुआ कुरावा थाना में जनता दरबार का आयोजन किया गया। बौसी थाना में सीओ कुमार रवि एवं थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार के द्वारा सुनवाई की गई, जबकि बंधुआ कुरावा थाना में थाना अध्यक्ष मंटू कुमार एवं हल्का कर्मचारी मंटू कुमार के द्वारा जमीन संबंधित मामले की सुनवाई की गई।