सिलवार के घने जंगलों में छिपा था चोरी का ई-रिक्शा, पेलावल पुलिस ने चोरों के मंसूबों पर फेरा पानी
जलमा गांव के दो युवक गिरफ्तार, 4 कीमती बैटरियों के साथ टोटो बरामद कर पुलिस ने भेजा जेल
हजारीबाग पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। कटकमसांडी प्रखंड के पेलावल ओपी क्षेत्र में सक्रिय टोटो चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए दोनों आरोपी जलमा गांव के ही रहने वाले हैं, जिनकी पहचान 24 वर्षीय सूरज कुमार (पिता स्वर्गीय पप्पू प्रसाद) और 24 वर्षीय विकास कुमार (पिता रामवतार साव) के रूप में हुई है। पुलिस ने महज कुछ ही समय के भीतर न सिर्फ आरोपियों को दबोचा, बल्कि उनके पास से गायब किया गया ई-रिक्शा और उसमें लगीं महंगी बैटरियां भी बरामद कर ली हैं।
जलमा गांव में घर के पास से उड़ाया था वाहन, नए कानून के तहत मुकदमा दर्ज
इस वारदात की पटकथा 5 जून 2026 को लिखी गई थी, जब जलमा गांव के एक