हजारीबाग के बड़े रेस्टोरेंट्स और नामचीन बेकरियों में छापा, किचन में मिलीं भारी कमियां
पिज़्ज़ा हट, केएफसी और आरोग्यं कैंटीन समेत कई ठिकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन, सुधार के लिए 14 दिनों का अल्टीमेटम
हजारीबाग शहर के लोग जिन बड़े-बड़े ब्रांड्स और नामचीन रेस्टोरेंट्स में बड़े चाव से खाना खाने जाते हैं, वहां स्वच्छता के मानकों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिला प्रशासन ने आम जनता की सेहत से होने वाले खिलवाड़ को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उपायुक्त हेमंत सती और अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के कड़े निर्देश पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने पूरे शहर में एक साथ औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस अचानक हुई कार्रवाई से शहर के बड़े-बड़े खाद्य व्यवसायियों और होटल संचालकों के बीच हड़कंप मच गया।
केएफसी, पिज़्ज़ा हट से लेकर अस्पताल की कैंटीन तक खंगाली गई
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन के ने