नामकुम: बहु बाजार में रांची महानगर संयोजक मंडली की बैठक, वार्डों के पुनर्गठन की प्रक्रिया होगी शुरू
Namkum, Ranchi | Nov 29, 2025 बहु बाजार में रांची महानगर संयोजक मंडली की शनिवार शाम करीब चार बजे बैठक हुई। बैठक में वार्डों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू करने पर चर्चा हुई। बैठक में वार्ड 9 से 16 तक का पुनर्गठन शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया ताकि संगठन को और मजबूती मिल सके। बैठक के बाद सभी नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए संगठन को और सक्रिय करने का संकल्प लिया।