बहराइच: बसन्तापुर में आपसी विवाद के दौरान विपक्षी ने महिला को जमकर पीटा, महिला हुई घायल
जिले के कोतवाली देहात के बसन्तापुर की महिला ने आरोप लगाया है कि उनके जेठ और जेठानी सहित चार लोगों ने उनके साथ मारपीट की। यह घटना बसन्तापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई। महिला ने बताया कि आपसी विवाद के चलते उनके जेठ और जेठानी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।