बहराइच: नरैनापुर गांव में जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरकर युवक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र के नरैनापुर गांव में एक युवक की जामुन तोड़ने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, देवेंद्र कुमार गांव के पास पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लेकर आए जहां उन की मौत हो गई। जाच जारी है।