बहराइच में पुलिस और शातिर चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल, तीन गिरफ्तार किया बड़ा खुलासा
खैरीघाट थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और शातिर चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि मौके से तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
खैरीघाट थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से एक आर्टिगा कार, तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल फोन, सोने-चांदी के जेवरात और एक लाख 72 हजार 120 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में बहराइच और गोंडा के विभिन्न थानों जिलों में दर्ज चोरी के कई मुकदमों का खुलासा हुआ है।
Bahraich, Bahraich | Oct 19, 2026