बहराइच: भड़क्का गांव में मारपीट के बाद महिला ने दिया मृत शिशु को जन्म
बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के भड़क्का गांव में बरसात का पानी न निकलने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल महिला ने एक मृत शिशु को जन्म दिया। महिला तीन माह की गर्भवती थी और मारपीट के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान चोट लगने से शिशु की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जाच जारी।