बहराइच: त्रिमुहानी तिराहा से कोतवाली देहात पुलिस ने यौन उत्पीड़न सहित गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रविवार को कोतवाली देहात पुलिस ने यौन उत्पीड़न सहित गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है। इस संबंध में रविवार शाम को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात में बताया कि अभियुक्त जो की यौन उत्पीड़न से संबंधित मुकदमे में वांछित था को त्रिमुहानी तिराहा से गिरफ्तार किया गया है।