पटियाली: पटियाली थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को बहोरनपुरा गांव से किया गिरफ्तार
कासगंज जनपद की थाना पटियाली पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम बहोरनपुरा क्षेत्र से अभय पुत्र महाराम सिंह निवासी ग्राम ककरेट को पकड़ा। आरोपी थाना पटियाली में दर्ज पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में वांछित था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।