शाजापुर: ग्राम बज्जाहेड़ा में चोरों ने किसान के साथ मारपीट कर 2 भैंस की चोरी, पैसे व मोबाइल छीनकर भागे
शाजापुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बज्जाहेडा में बुधवार गुरुवार रात को चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाया जिसमें दो भैंस एवं ₹15000 हजार रूपए सहित एक मोबाइल छीनकर ले गए. इस दौरान चोरों ने किसान के साथ मारपीट की. प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान अपने घर पर सोया हुआ था इस पर कुछ अज्ञात लोग आए एवं किसान को उठाकर समीप के गांव का रास्ता पूछने लगे