शाजापुर: पाड़ल्या माता में चरित्र शंका पर पति ने पत्नी के काटे नाक व स्तन, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
चरित्र शंका पर एक पति ने छुरे से वार कर अपनी पत्नी की नाक और स्तन काट दिए। महिला को गंभीर हालत में शाजापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना मंगलवार शाम सारंगपुर के पाड़ल्या माता गांव की है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है।महिला को गंभीर हालत में शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहा उसका उपचार जारी है।