शाजापुर: जिले के 38 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला
एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने जिले के 38 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इनमें एक उपनिरीक्षक, चार कार्यवाहक उपनिरीक्षक, छह कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक, पांच कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, 20 आरक्षक और दो महिला आरक्षक शामिल हैं। इनमें 9 पुलिसकर्मियों को रक्षित केंद्र शाजापुर से थानों पर स्थानांतरित किया है। उक्त जानकारी एसपी कार्यालय से गुरुवार सुबह 9 बजे मिली