लालगंज: लालगंज में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, एडीएम की अध्यक्षता में 50 प्रार्थना पत्रों में से 3 मामलों का निस्तारण
तहसील सभागार लालगंज में एडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह व उपजिलाधिकारी अजीत कुमार की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर बाद 2:00 बजे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। फरियादियों द्वारा कुल 50 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 3प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष बचे मामले के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस टीम गठित कर निस्तारण करने का निर्देश दिया।