मुरैना नगर: मंदिरों के पास से शराब व मांस की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन
बजरंग दल मध्य भारत प्रांत के जिला संयोजक के नेतृत्व में आज दोपहर 1 बजे करीब कलेक्ट्रेट पर एसडीएम को ज्ञापन देते हुए हिंदू समाज के मंदिरों के आसपास अवैध कारोबारों को रोकने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि स्टेशन रोड थाना मुरैना एवं बानमोर सहित कई स्थानों पर मंदिरों के पास खुलेआम शराब एवं मास की दुकान चल रही है।इन पर तत्काल कार्रवाई की जाए।