मुरैना नगर: TR पुरम में चौकीदार को पीटने वाले आरोपी को कोटवली पुलिस ने अतरसुमा से किया गिरफ्तार, हथौड़ा और मोबाइल बरामद
कोतवाली थाना क्षेत्र के TR पुरम में एक बिल्डिंग पर तैनात चौकीदार को घायल कर फरार हुए आरोपी को कोतवाली पुलिस ने अतरसुमा से गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त हथोड़ा एवं घायल नेतराम का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।बताया जाता है कि आरोपी ने मजदूरी के रुपए न मिलने पर उक्त घटना को अंजाम दिया है और पूर्व में भी रुपयों के लेन देन को लेकर हत्या कर चुका है।