मुरैना नगर: नगरा क्षेत्र में बकरी चरा रही 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
जिले के नगरा थाना क्षेत्र के रतनपुरा मौजा में बीती शाम बकरी चराकर घर वापस आ रही 9 साल की नाबालिका के साथ आरोपी उदयवीर सिंह गुर्जर ने दुष्कर्म कर दिया।पता चलने परिवार के लोग नगरा थाने पहुंचे तो पुलिस ने बालिका को पोरसा अस्पताल भेजा जहाँ से उसे बीती रात गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। उधर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए।