शाहबाद: सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीडब्ल्यूडी ने उठाया कदम, तेज रफ्तार वाहनों पर लगेगा अंकुश
Shahbad, Baran | Nov 18, 2026 कस्बे के आगर रोड पर वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। शीतला माता मंदिर से टांडा अहीरान रोड तक स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। विभाग की इस पहल से सड़क पर वाहनों की गति नियंत्रित करने और संभावित दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।