तिजारा: भिवाड़ी में बीसीसीआई ने HR यूनिट के साथ बैठक की, हरियाणा वेतन वृद्धि के बाद श्रमिकों के असंतोष का समाधान तलाशा
Tijara, Alwar | Apr 12, 2026 हरियाणा में न्यूनतम मजदूरी में 35% की बढ़ोतरी का अब भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में भी दिख रहा है। इसके चलते यहां श्रमिकों में असंतोष बढ़ रहा है जो राजस्थान में भी न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। श्रमिकों के समस्याओं को देखते हुए भिवाड़ी में बीसीसीआई ने रविवार सुबह 10:00 बजे उद्योगपतियों के साथ एक बैठक की। बैठक में समाधान पर चर्चा हुई।