बांसवाड़ा: गरनावट गांव में खेतों में काम कर रही दो बच्चों की मां को जहरीले जानवर ने काटा, हुई मौत
सदर थाना क्षेत्र के गरनावट गांव में शुक्रवार सुबह में खेतों में काम कर रही दो बच्चों की मां को जहरिले जानवर ने काट लिया, शुक्रवार दोपहर 4:30 बजे सदर थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल कांतीलाल ने बताया कि 25 वर्षीय रिशा पत्नी कल्पेश चरपोटा निवासी गरनावट के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।