बांसवाड़ा: टीएडी भवन में सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक की 72वीं वार्षिक बैठक में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर लैंप्स अध्यक्ष भड़के
कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित टीएडी भवन में सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक की 72वीं वार्षिक बैठक में शुक्रवार दोपहर1बजे उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब जिला स्तरीय अधिकारी बैठक से नदारद पाए गए। जिला कलेक्ट्री परिसर स्थित टी.ए.डी. सभागार में आयोजित इस बैठक में लैंप्स अध्यक्षों ने जिला कलेक्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों की अनुपस्थिति पर रोष व्यक्त किया।