बांसवाड़ा: शहर के वनेश्वर महादेव मंदिर में महिला पूजा करने गई, बंदर ने किया हमला और हाथ नोच लिया, एमजीएच में उपचार जारी
शहर के वनेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार दोपहर 1 बजे महिला पुजा करने के लिए गई तो बंदर ने उस हमला कर हाथ पर नोच लिया, जिसके बाद मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने बंदर को भगाया और महिला के परिजनों को सुचना दी परिजनों ने बताया कि सवीता पत्नी शंकरलाल निवासी भागा कोट कल्याण कॉलोनी का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।