बांसवाड़ा: 5 नंबर टोल नाके के पास बस पर पत्थरबाजी से रात के समय सफर करना हुआ मुश्किल
कोतवाली थाना क्षेत्र के 5 नंबर बिजली घर के पास स्थित टोल नाके के पास गुरुवार शुक्रवार मध्य रात्रि में असामाजिक तत्वों द्वारा लूटपाट की मंशा से की जा रही पत्थरबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इन वारदातों ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है और रात के समय आवागमन करने वाले लोगों में डर बढ़ गया है।