आईटीआई में महिलाओं के प्रवेश हेतु 35 प्रतिशत सीटे आरक्षित
जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने जिला कौशल समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं श्योपुर, विजयपुर, कराहल में ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया प्रचलन में है, जिसमें प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जायें। उन्होंने कहा कि आईटीआई में 35 प्रतिशत सीटे महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है तथा प्रवेश शुल्क में 25 प्रतिशत की कमी भी की गई है।
महिला बाल विकास विभाग, एनआरएलएम द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रवेश के लिए प्रेरित करें। जिले की तीनो आईटीआई में 516 सीटे उपलब्ध है, इसके अंतर्गत स्टेनोग्राफर (हिन्दी), कोपा, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कोस्मेटोलॉजी, वेल्डर, इलेक्ट्रीक मोटर व्हीकल, सोलर टेक्नोलॉजी आदि ट्रेड में प्रवेश लिया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की समीक्षा भी की गई।
बैठक में आईटीआई श्योपुर के प्राचार्य श्री निखिल कुजुर, टीपीओ कराहल आईटीआई श्री संजय पटेल एवं आईटीआई श्योपुर से श्री राहुल कुमार, डीपीएम एनआरएलएम श्री सोहनकृष्ण मुदगल, सीडीपीओ श्री पवनजीत अरोरा आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
4 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026