कैराना: कांधला में इदरीश बैग विहार कॉलोनी में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट और चाकू से हमले का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
कांधला में इदरीश बैग विहार कॉलोनी में एक महिला पर हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता का नाम चांदनी बताया जा रहा है। शुक्रवार प्रातः करीब साढ़े दस बजे पीड़िता ने बताया कि घर पर थी। आरोप है कि तभी कुछ महिलाएं घर के अंदर घुस आई, जिन्होंने मारपीट की। इस दौरान उस पर चाकू से हमला भी किया गया। हमले में वह घायल हो गई। इसके बाद आरोपी महिलाएं मौके से फरार हो गई।