शामली में पुलिस की पैदल गश्त, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली शामली क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौराहों, भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान व्यापारियों व आमजन से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी ली गई।
पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर नजर रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
#Shamli #ShamliPolice #PolicePatrolling #LawAndOrder #Security #UttarPradesh #PublicSafety #CrimePrevention