टीकमगढ़: कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत सुनसान क्षेत्र में दो लोगों के साथ की गई लूट एवं झपटमारी की घटना का कोतवाली थाने में पुलिस ने किया खुलासा
थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लूट एवं झपटमारी की घटनाओं का आज कोतवाली थाने में खुलासा किया गया है। 7 जुलाई को सागर बाईपास रोड पर एक व्यक्ति के अज्ञात आरोपियों ने बताया 14700 छीन लिए थे।वहीं दूसरी घटना 8 जुलाई को सागर बाईपास रोड पर से तीन लोगों के द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर ₹20000 की लूट की गई थी।शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया था।पुलिस टीम के द्वारा लूट व झपटमारी की घटना करने वाले तीन अपचारियों को पकड़ा गया।पुलिस में दोनों अपराधों में कुल 17000 नागद जप्त किए हैं।