टीकमगढ़: जतारा में टैक्सी वाहन की टक्कर से तीन लोग हुए घायल, एक घायल जिला अस्पताल में भर्ती
जतारा में सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए।बताया गया कि एक महिला अपने भाई और बेटे के साथ बाइक से अपने गाव से मवई गाव की ओर जा रही थी,रास्ते में जतारा में उन्हें एक तेज रफ्तार टैक्सी चालक ने टैक्सी वाहन से टक्कर मार दी,जिससे तीनों घायल हो गए।हादसे में महिला के भाई और बेटे को मामूली चोटे आई है और घायल महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया,जहां उसका उपचार किया जा रहा है।