टीकमगढ़: नए बस स्टैंड पर भीख मांगने वाली महिला के साथ दो लोगों ने की मारपीट, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
नए बस स्टैंड पर एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।बताया गया कि महिला की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है और महिला भीख माँग कर अपना और बच्चो का पेट भर्ती है।बताया गया कि महिला आज नए बस स्टैंड पर भीख माँग रही थी,तभी दो वहाँ आए और महिला से शराब के लिए पैसे माँगने लगे और पैसे न देने पर दोनों ने महिला के साथ मारपीट कर दी।घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।