टीकमगढ़: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ग्राम चरपुवां में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया आयोजित, कलेक्टर रहे मौजूद
कलेक्टर अवधेश शर्मा तथा डीएफओ गर्वित गंगवाल, एसडीएम टीकमगढ़ संजय दुबे एवं अधिकारियों तथा स्व-सहायता समूहों के ग्राम संगठन चरपुवां की महिलाओं द्वारा ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में ग्राम चरपुवां में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 251 पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही ग्राम चरपुवां में शासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराई गई 36 हैक्टेयर भूमि पर ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में लगाये जा रहे 1400 पौधरोपण की शुरूआत की गई।