टीकमगढ़: घुवारा गांव के पास ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत, जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया शव
घुवारा के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।बताया गया कि पनवारी गाव निवासी राजेश नाम का व्यक्ति अन्य दो लोगो के साथ बाइक से घुवारा से पनवारी गाव की ओर आ रहा था, तभी घुवारा गांव के पास ट्रक ने बाइक में कट मार दिया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसके शव का जिला अस्पताल में पीएम कराया गया और शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। वही दो को मामूली चोट आई है।