टाटीझरिया: टाटीझरिया पुलिस ने शादी की नीयत से नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
टाटीझरिया पुलिस ने शादी की नीयत से नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल। टाटीझरिया पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लोहसिंघना थाना क्षेत्र के नूरा गांव निवासी आनंद कुमार (पिता उमेश प्रसाद) है।