घाघरा: जिलिंगसीरा गांव में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Ghaghra, Gumla | Mar 5, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के जिलिंगसिरा निवासी 25 वर्ष के सतनाम उरांव अपने घर के अपने कमरे के कंडी में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता मंगल उरांव बताया कि दो दिन पूर्व मेरा पुत्र सतनाम एवं उसकी पत्नी में कुछ विवाद हुआ था।जिसके बाद उसकी पत्नी दो दिन पूर्व अपने मां के घर चली गई और वापस नहीं आई। आहत पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।