घाघरा: ऑल बॉक्साइट माइंस जनाधिकार संघर्ष समिति की मलगो में बैठक, बीमरला बॉक्साइट माइंस ट्रक परिवहन बंद
Ghaghra, Gumla | Mar 3, 2025 हिंडालको कंपनी के विरुद्ध ऑल बॉक्साइट माइंस जनाधिकार संघर्ष समिति गुमला का बैठक आदर के मलगो के समीप किया गया।इस क्रम में समिति के संरक्षक शिवकुमार भगत ने कहा कि हिंडालको कंपनी के बीमरला माइंस क्षेत्र में मूलभूत और बुनियादी सुविधा बहाल करने को लेकर 18 सूत्री मांग पत्र कंपनी और प्रशासन को सौंपा गया था। लेकिन किसी तरह की कोई भी पहल कंपनी द्वारा नहीं की गई।