घाघरा: जोकारी गुटवा गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा
Ghaghra, Gumla | Mar 3, 2025 घाघरा थाना के जोकारी गुटवा निवासी लाल उरांव 50 वर्ष ने अपने घर के कंडी में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया। मृतक के भाई रहमन उरांव ने बताया कि उसका छोटा भाई लाल उरांव का मानसिक स्थिति ठीक नहीं था। मृतक की पत्नी ने घर का दरवाजा खोलकर देखा तो लाल उरांव फांसी पर झूलता हुआ नजर आया।