घाघरा: घाघरा ब्लॉक के पास मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र से चोरों ने चावल सहित कई सामान चुराए
Ghaghra, Gumla | Mar 3, 2025 घाघरा ब्लॉक चौक स्थित मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र में रखे चावल सहित कई सामान की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई है।इस संबंध में पीड़ित संचालक मानती उरांव ने कहा कि सूरजमुखी महिला मंडल के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री दाल भात योजना का संचालन होता है। केंद्र का ताला तोड़कर 50kg चावल,डेगची,गैस चूल्हा की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा की गई है।