चान्हो: 2 साल से बंद जलमीनार, नल-जल योजना पर उठे गंभीर सवाल
Chanho, Ranchi | Apr 5, 2026 चान्हो प्रखंड के बलसोकरा में सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना के तहत बनाया गया जलमीनार पिछले करीब 2 वर्षों से बंद पड़ा है। हैरानी की बात यह है कि जलमीनार में पानी उपलब्ध होने के बावजूद आज तक एक भी घर तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि योजना के तहत पाइप लाइन और नल तो लगाए गए, लेकिन कभी पानी सप्लाई चालू नहीं हुई। कई बार...