छत्तीसगढ़: सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी हत्याकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार; बिहार-झारखंड के 3 शूटर अब भी फरार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमी में सनसनीखेज सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी हत्याकांड और लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता (मास्टरमाइंड) समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, घटना को अंजाम देने वाले बिहार और झारखंड के तीन शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
बिलासपुर का 'खुशीराम' निकला मास्टरमाइंड, भतीजे के साथ मिलकर की थी रेकी
पुलिस के मुताबिक, इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड बिलासपुर जिले के बिटकुला गांव का रहने वाला खुशीराम साहू है। खुशीराम ने बाजार में सोना-चांदी के व्यापारियों की रेकी की थी और लूट व हत्या की पूरी साजिश रची थी। इस खौफनाक साजिश को अंजाम देने में उसके भतीजे राजाराम साहू ने भी उ
Korba, Korba | Jun 3, 2026