मिर्जापुर में न्यायालय सुरक्षा कर्मियों को 14 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण
मिर्जापुर। न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से न्यायालय सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को 1 सितंबर से 14 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में पुलिस लाइन, मिर्जापुर में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान न्यायालय परिसर की सुरक्षा, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, पार्किंग, पुलिस बल के कर्तव्य एवं व्यवहार, सीसीटीवी व सुरक्षा उपकरणों की उपयोगिता, अग्नि सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों में की जाने वाली कार्रवाई सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान संबंधित विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी दी। आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई, सुरक्षित निकासी और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर भी अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षण की समाप्ति पर 15 सितंबर 2026 को पुलिस लाइन स्थित मां विंध्यवासिनी सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले न्यायालय सुरक्षा में नियुक्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को टीओटी कोर्स प्रमाण पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर प्रभारी न्यायालय सुरक्षा निरीक्षक संजीत बहादुर सिंह सहित न्यायालय सुरक्षा में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
#Mirzapur #MirzapurPolice #CourtSecurity #PoliceTraining #TodayMirzapurNews
Mirzapur, Mirzapur | Sep 15, 2026