लालगंज: गंभीरपुर थाना की पुलिस टीम ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को विषहम मोड़ के पास से गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में गंभीरपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी व मय हमराह फोर्स ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी गोलू उर्फ रंजीत मोदनवाल पुत्र स्वर्गीय शिवलाल को विषहम मोड़ के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।