मानपुर: पश्चिम बंगाल से मुख्य सरगना सहित तीन साइबर ठगी आरोपियों की गिरफ्तारी, 176 मामलों का खुलासा
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पश्चिम बंगाल से मुख्य सरगना आदित्य रजक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में 14 राज्यों में 176 अपराधों का पता चला और जिले में 31 शिकायतें दर्ज हैं। आरोपी बैंकिंग ट्रांजेक्शन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़े गए। पुलिस ने साइबर सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की भी अपील की है।