हमीरगढ़: हमीरगढ़ कस्बे को फिर से ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, दुकाने बंद रखकर जताया विरोध
हमीरगढ़ को नगर पालिका से हटाकर फिर से ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर रावत युग प्रदीप सिंह राणावत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।कस्बेवासियों ने नगर पालिका को पुनः ग्राम पंचायत बनाने की मांग करते हुए सोमवार को कस्बे को आधे दिन शट डाउन रखकर रोष जताया।कस्बे की सभी दुकानों की सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बन्द रखा।