हमीरगढ़: मंगरोप थाना क्षेत्र में फसल काटने गई विवाहिता खेत से हुई लापता, परिजनों ने मंडपिया चौकी का किया घेराव
खेत पर फसल काटने गई एक विवाहिता खेत से लापता हो गई। परिजनों ने थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। थाना पुलिस ने मामले की जांच मंडपिया चौकी पर भेज दी। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी महिला का सुराग नहीं लगने पर नाराज परिजनों ने आज बड़ी संख्या में रेबारी समाज के लोगों के साथ मंडपिया चौकी का घेराव कर विवाहिता की जल्द तलाश की मांग की ।