कुशलगढ़: कार्तिक पूर्णिमा पर प्राचीन राम मंदिर में जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा, तीन मंदिरों के शिखर पर चढ़ाई नवीन ध्वजा
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर कुशलगढ़ के प्राचीन राम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और जय श्रीराम के जयघोष के बीच पारंपरिक ध्वजा परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित हुआ। इस दौरान भगवान श्रीराम, रामदरबार एवं भगवान शंकर के मंदिर शिखर पर नवीन ध्वजा चढ़ाई गई। मंदिर के पुजारी पंडित चेतन पाठक के सानिध्य में हुए अनुष्ठान में मंदिर निर्माण समिति के