प्रतापगढ़: रामपुर में शादी समारोह में फायरिंग करने वाला 25 हजारी इनामी शनि सिंह रखहा बाजार से गिरफ्तार
प्रतापगढ़ की कोतवाली नगर पुलिस ने शादी समारोह में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 25,000 रुपये के इनामी अपराधी शनि सिंह को रविवार शाम 5 बजे रखहा बाजार से गिरफ्तार कर लिया है। रामपुर गांव में हुई इस घटना के आरोपी के पास से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिस्टल, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है। अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास है।