गोबिंदपुर राजनगर: बाघरायसाई के तीखे मोड़ पर सड़क हादसा, एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल
हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर राजनगर थाना क्षेत्र के बाघरायसाई गांव के समीप बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तीखे मोड़ पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार चार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पोटका थाना क्षेत्र के चारडीहा निवासी आकाश पात्रो (25 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, चारड