फिरोज़ाबाद: वीरांगना अवन्तीबाई लोधी पार्क विजयपुरा-दबरई पहुंचे सपा के प्रत्याशी अक्षय यादव, बलिदान दिवस पर डाला प्रकाश
वीरांगना अवन्तीवाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर सपा प्रत्याशी अक्षय यादव ने वीरांगना वीरांगना अवन्तीबाई लोधी पार्क विजयपुरा, दबरई पहुंचकर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय फिरोजाबाद पर अवन्तीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। लोधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये अक्षय यादव ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।