फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर पुलिस ने डाक बंगला मस्जिद के पास से एक अभियुक्त को चरस के साथ किया गिरफ़्तार
थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर डाक बगला मस्जिद के पास से अभियुक्त शाहरुख फारुकी उर्फ भैरो पुत्र जमील अहमद निवासी चाँद वाली गली फारुखी गेट थाना दक्षिण उम्र 25 वर्ष को 200 ग्राम नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय सिंह संग उनकी टीम शामिल रही।