फिरोज़ाबाद: पुलिस लाइन स्थित टीन शेड में DM व एसएसपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों संग की ब्रीफिंग
डीएम फिरोजाबाद और एसएसपी फिरोजाबाद द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस लाइन स्थित टीन शेड में समस्त एसडीएम, क्षेत्राधिकारीगण, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस कर्मचारीगण संग ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान एडीएम फिरोजाबाद, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।